Bijnor News: साधकों ने पाँच कुण्डीय गायत्री यज्ञ में आहूति
बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: ग्राम इस्माइलपुर में पाँच कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद की ओर से कलश पूजन, गौरी, गणेश पूजन, देव आवाहन, स्वस्ति वाचन, षोडशोपचार पूजन किया गया। सुमित चौधरी व अदिति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आस्था एवं राजबहादुर, रीना-अरविन्द, उमा-दिनेश, योगिता-अशोक, पूनम-दिनेश ने मुख्य यजमान के रूप में पूजन किया।डा. दीपक कुमार कहा कि लोक-मंगल के लिये, जन-जागरण के लिये, वातावरण परिशोधन के लिये, गायत्री यज्ञ किये जाते हैं। भारतीय संस्कृति में प्रत्येक शुभ कार्य, प्रत्येक पर्व त्यौहार, षोडश संस्कार यज्ञ के साथ सम्पन्न किये जाते हैं। यज्ञ भारत की एक मान्य एवं प्राचीनतम, वैदिक उपासना है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गायत्री महायज्ञ कर दिया आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.