Bijnor News: सात माह बाद भी लाखों की चोरी का खुलासा नहीं
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: मोहल्ला चमन, जलीलपुर मार्ग निवासी व्यापारी निरीश कुमार गुप्ता के भतीजे मुकुल कुमार के कमरे में करीब सात माह पूर्व हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। चोरी की घटना में सोने-चांदी के आभूषण समेत 7.60 लाख रुपये की नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लंबे समय बाद भी खुलासा न होने से पीड़ित परिवार में रोष है। आपको बताते चले की 26/27 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मुकुल कुमार के कमरे को निशाना बनाया था। चोर कमरे से करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के सामान और 7 लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन करीब सात माह बीतने के बावजूद पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। व्यापारी निरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.