बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: साइबर हैकिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब साईबर ठग ओटीपी व अन्य जानकारी लिए बिना ही बैंक ग्राहकों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगों ने एक युवक के मोबाइल व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज भेज कर लाखों रुपए की रकम अकाउंट से कुछ मिनट में ही उड़ा डाली। ग्राहक की लाख कोशिश करने के बाद अकाउंट में कुछ रकम बच पाई है।ग्राम मौज्जमपुर जैतरा निवासी अंकुर चौहान पुत्र गोपाल सिंह ने ठगी का शिकार होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उनका बैंक खाता नूरपुर मार्ग स्थित केनरा बैंक में संचालित है। बुधवार की रात वह अपना मोबाइल चला रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर अलग अलग आनलाईन ऐप के नाम से एक के बाद एक कई मेसेज और ओटीपी भेजे गए। उन्होने बिना ओटीपी शेयर किए, जब एक मेसेज को खोलकर देखा तो उनके बैंक खाते...