Bijnor News: सांप के डसने पर झाड़फूंक में गंवाए छह घंटे, अस्पताल पहुंचने पर बची जान
बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव मीरापुर खादर में खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहे युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय लगभग छह घंटे तक झाड़फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर सीएचसी स्याऊ पहुंचने पर चिकित्सकों ने एंटी स्नैक वेनम देकर उपचार शुरू किया, जिसके बाद युवक की हालत में सुधार हुआ। चांदपुर के गांव मीरापुर खादर निवासी दीपक कुमार पुत्र जसपाल सोमवार सुबह दस बजे खेत पर चारा लेने गया था। चारा काटते समय जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। सांप के डसने पर दीपक ने शोर मचाया और किसी तरह घर पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे पास के गांव में झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। झाड़फूंक करने वाले ने दीपक को ठीक करने का भरोसा दिलाया। परिजन छह घंटे तक वहीं उसका उपचार कराते रहे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.