Bijnor News: सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: गांव बहटौला में सड़क पर घूम रहा निराश्रित सांड की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो साथी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चांदपुर के गांव बहटौला निवासी सोनित पुत्र कृपाल सिंह अपने दो साथी राजकुमार व जावेद के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से बास्टा बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे। बाजार से खरीदारी करने के बाद तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे जब वह अपने गांव के पास पहुंचे तो बाइक के सामने अचानक निराश्रित सांड आ गया था। टक्कर लगने से बाइक सड़क किनारे गिर गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया वही चिकित्सकों ने सोनित को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.