बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: सांड ने हमला करके खेत पर जा रहे किसान को घायल कर दिया। घायल किसान का निजी चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। रविवार को गांव आसफाबाद चमन निवासी सुरेश पुत्र मोखी सिंह बैलगाड़ी से खेत पर जा रहे थे। इस दौरान गांव के समीप मौजूद सांड ने बैलगाड़ी के सामने आकर का रास्ता रोक लिया। सांड ने हमला करके किसान को घायल कर दिया। सांड के हमले में घायल किसान का निजी चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक सांड 4-5 दिन के भीतर कई लोगों को घायल कर चुका है। सांड की सक्रियता से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक भी बरकरार है। बंदर भी गांव में कई लोगों को घायल कर चुके हैं। राजू, गजराज, सुनील, जितेंद्र तथा अनिल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से हमलावर सांड तथा बंदरों ...