Bijnor News: सहसपुर में फिर देखा गया गुलदार
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: सहसपुर मे कुछ दिनों पहले सरदारों डेरे से पिंजरे में गुलदार कैद हुआ था। पिंजरा लगाने में मुरादाबाद वन विभाग की टीम में सहसपुर देहात के प्रधान जहां आदिल की कोशिशों से एक गुलदार पकड़ा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, शुक्रवार ओर शनिवार क़ो फिर से गुलदारो की चहल कदमी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। आदिल प्रधान ने बताया है कि कई बार वन विभाग को सूचना देने के बाद विभाग लगातार टाल मटोल कर रहा है। शायद विभाग कोई अप्रिय घटना के इन्तजार में है। ग्रामीणों और आदिल प्रधान ने प्रशासन से इन गुलदारों को पकड़ने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.