Bijnor News: ससुर के अंतिम संस्कार में आए व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत
बिजनौर, जुलाई 17 -- Bijnor News: गंगा बैराज पर ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक अधेड़ की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सकीरन निवासी संजय (44) पुत्र चंद्रभान सिंह के ससुर अमर सिंह, निवासी गांव गगोड़ा जाट, का निधन हो गया था। शुक्रवार को परिजन उनका अंतिम संस्कार करने गंगा बैराज पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद संजय गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.