बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: गांव पूरनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को सोनू पुत्र विजयपाल सिंह निवासी गांव हरेवली थाना शेरकोट ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन गीता (31 वर्ष) पत्नी सोनू, निवासी गांव पूरनपुर की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही बढ़ापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था तथा उसके दो बच्चे हैं, जिनकी आयु लगभग 9 वर्ष और 6 वर्ष बताई गई है।हल्का दरोगा ...