बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: जिले में 31 अगस्त को नए सर्किल रेट लागू होंगे। विभागीय अधिकारियों ने जमीनों के प्रस्तावित रेट शासन को भेज दिए हैं। 24 अगस्त को सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। 27 अगस्त को निस्तारण कर 31 अगस्त को सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे।

नए सर्किल रेट में प्रस्तावित वृद्धि अमिय कृष्ण पाण्डेय उप निबंधक सदर ने बताया कि कृषि भूमि की दरों में लगभग 15 से 17 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। अकृषक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। निर्मित एकल वाणिज्यिक भूमि की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। एकल से भिन्न वाणिज्यिक सम्पत्ति की दरों में लगभग 14 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गयी है। सेगमेन्ट पर स्थित दुकानों के भूमि कॉरपेट एरिया की ...