Bijnor News: सर्प दंश से किसान की मौत
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: पशुशाला में पशुओं को चारा डालने गये किसान को सांप ने काट लिया। जिससे किसान की मौत हो गई।ग्राम मटौरा मान निवासी 32 वर्षीय किसान उस्मान अंसारी पुत्र नफीस अंसारी बुधवार की प्रातः को अपने पशुओं के लिए पशुशाला में चारा डालने गए थे। इसी दौरान पशुशाला में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन आनन-फानन में उस्मान को बचाने के लिए स्थानीय वैद्यों के पास ले जाया गया और हर संभव इलाज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उस्मान अंसारी को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। मृतक उस्मान अपने पीछे एक मासूम बेटे और परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: किसान को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.