बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: अफजलगढ़। खेत में चारा काटने के दौरान सर्पदंश के चलते विवाहिता की मौत हो गई। घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया। नगीना थाना क्षेत्र के गांव बसेडा कुंवर निवासी नंदिनी (30) पत्नी ऋषिपाल बुधवार को शाम खेत में चारा काट रही थी। इस दौरान उसको सांप ने डस लिया। शोर-शराबा करने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए तथा पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पंहुचे परिजनों ने उसको अनेक जगह झाड़-फूंक वालों को दिखाया। किसी तरह की राहत न मिलने के बाद देरशाम (रात) करीब 8 बजे परिजन उसको उपचार के लिए अफजलगढ़ सीएचसी लेकर पंहुचे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जहरीले सर्प दंश से महिला की जान जहां चिकित्सक द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...