Bijnor News: सर्पदंश से युवक की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश के चलते उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जयनगर निवासी दीपक (20) पुत्र शिव शनिवार को खेत में गन्ने की नलाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। शोर-शराबा करने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठा हो गए तथा पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पंहुचे परिजन उसको झाड़-फूंक के लिए नजीबाबाद के समीप किसी गांव में ले गए। राहत न मिलने के बाद देरशाम बाजपुर (उत्तराखंड) तथा वहां से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले गए। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.