Bijnor News: सरदार पटेल जयंती पर मेडिकल अस्पताल में मरीजों को बांटे गए फल
बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को मेडिकल कालेज से सम्बद्ध पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रण विजय सिंह ने चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग, पोषण पुनर्वास केंद्र और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डा. ललिता चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रजनीश शर्मा व डा. राजीव द्विवेदी, चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनील मलिक, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश गोस्वामी सहित कई चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सीडीओ ने अस्पताल में मरीजों को किए फल वितरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.