Bijnor News: सरकारी भूमि की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम, कराई पैमाइश
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: बालकिशन चौराहे के समीप स्थित एक प्लॉटिंग वाली भूमि के सरकारी होने की शिकायत मिलने पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश कराई। पैमाइश के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान कर भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया गया।मौके पर डिप्टी कलेक्टर रामआसरे, तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना, थानाध्यक्ष विजेंद्र राठी, हल्का लेखपाल रजत चौधरी सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। राजस्व टीम के अनुसार सीमांकन कर अभिलेखों के आधार पर भूमि की जांच की। जांच के दौरान कुछ हिस्सा गाटा संख्या 54-ख में दर्ज बंजर (सरकारी) भूमि के रूप में पाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों की गहन जांच शुरू कर दी और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: राजकीय आस्थान की 15 बीघा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.