Bijnor News: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10.75 लाख ठगे, दंपति पर रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक दुकानदार से करीब 10.75 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दंपति ने पहले उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और बाद में सीआईएसएफ में भर्ती कराने का झांसा देकर युवक को ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया। ठगी का एहसास होने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपी दंपती ने जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के रामपुर बकली निवासी योगराज सिंह के अनुसार चक्कर रोड स्थित नशा मुक्ति आश्रम के सामने ज्ञान विहार में उनकी जनरल मर्चेंट की दुकान है। दुकान के पड़ोस में रहने वाली दीपा पत्नी सचिन और सचिन पुत्र अमर सिंह दुकान पर खरीदारी करने आते थे। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.