बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: समूचे इलाके में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास तथा धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया।मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके शिव शंकर के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। अफजलगढ़ स्थित बडा शिव मंदिर तथा कालागढ़ रामगंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। भोले के भक्तों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करके श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर फूल तथा गाय के दूध सहित जलाभिषेक किया। वहीं दूसरी ओर कालागढ़ में रामगंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल तथा प्रसाद चढ़ा कर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब इस मौके पर ग्रामीण इलाको...