Bijnor News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय को तहसील में शिफ्ट करें
बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: बार एसोसिएशन नजीबाबाद की ओर से सब रजिस्ट्रार कार्यालय को तहसील परिसर में शिफ्ट करने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शैलेन्द्र सिंह को सौंपा है। ज्ञापन में कहा कि वर्तमान सब रजिस्ट्रार कार्यालय शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति रहती है। कार्यालय का परिसर भी काफी छोटा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि तहसील परिसर से मुंसिफ कोर्ट के नए न्यायालय परिसर में स्थानांतरित होने के बाद वहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कसीम अहमद एडवोकेट और महासचिव नदीम अहमद एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय को जल्द से जल्द तहसील परिसर में स्थानांतरित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.