बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद नजीबाबाद की ओर से बंधन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एचडी के इंटर कॉलेज की छात्रों के सहयोग से सफाई मित्रों के सम्मान में राखी का निर्माण किया गया। अभियान के तहत मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के सहयोग से राखियों का निर्माण किया गया। छात्राओं ने नगर के स्वच्छता योद्धाओं यानी सफाई मित्रों को राखी बांधकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में पालिका के राजस्व निरीक्षक विपिन कुमार चौहान, लेखा लिपिक इनामुल हक, एसबीएम प्रभारी आकाश, वरिष्ठ सफाई नायक अरविंद कुमार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने सफाई मित्रों को राखी बांध दिया स्वच्छता सम्मान का संदेश विपिन चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान नागरिको...