बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में उस समय भारी भीड़ एकत्र हो गई, जबकि एक युवती ने पालिका के सफाई निरीक्षक पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया। युवती के मुताबिक वह कूड़े की गाड़ी से घर का पिलर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत को पहुंची थी। उधर सूचना पर एसएचओ कोतवाली शहर अवनीत मान ने भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती से अपनी लिखित शिकायत देने के लिए कहा। बिजनौर शहर में बकली फाटक के पास रहने वाली युवती ने बताया कि उनके घर की गली संकरी है और आगे से बंद है। ऐसे में कूड़े की गाड़ी की टक्कर से घर का पिलर हिलकर क्षतिग्रस्त हो गया। वह इसकी शिकायत करने शनिवार दोपहर नगरपालिका पहुंची तो वहां पर इस संबंध में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक गोविंद चौधरी से बात करने को कहा गया। युवती के अनुसार इस पर वह उनके कार्यालय कक्ष में शिकायत करने गई...