बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: रक्षाबंधन पर पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की कलाई पर राखी बांधकर पर्व मनाया। जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने समाजवादी महिला सभा की बहनों को उपहार भेंट करने के साथ ही चीनी वितरित की।उन्होंने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के घरों में त्योहारों की मिठास फीकी कर दी है। भाजपा सरकार की महंगाई ने त्योहारों को भी फीका कर दिया है। हनी फैसल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है। वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' लागू करने का संकल्प ल...