बिजनौर, जुलाई 29 -- Bijnor News: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा दक्ष प्रजापति जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की तथा संचालन जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव ने किया। कृपा रानी प्रजापति, प्रभा चौधरी, कमलेश भुइयार, मदन सैनी, राधा सैनी, महमूद कस्सार, सुखबीर ठेकेदार, नैन सिंह पाल, हेमंत कुमार, राजेश गोयल, राजेश कुमार, दिनेश चौधरी, ठाकुर योगेंद्र सिंह, अखलाक पप्पू, विमलेश चौधरी, प्रमोद प्रधान, दिलशाद अंसारी,अहमद खिज़र खान आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महापुरुषों के आदर्...