बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को गंग नहर फेज-टू में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहानाबाद गंज गांव के समीप नहर के किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। रविवार को कुछ ग्रामीण जहानाबाद गंज के समीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गंग नहर फेज-टू के पानी में तैर रहे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय व शहर कोतवाल अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव...