Bijnor News: सड़क हादसे में मौत मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, सितम्बर 9 -- Bijnor News: सड़क दुर्घटना के दौरान मौत के मामले में पीड़ित परिजनों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही है। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव दित्तनपुर निवासी नकुल पुत्र कृष्णपाल द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट प्राथमिकी में कहा गया है कि बीती 3 सितंबर को उसका भाई अंकुश ताई सुशीला देवी को बाइक से दवाई दिलाने के लिए काशीपुर जा रहा था। इस दौरान गांव शेरगढ तिराहे के समीप पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही किसी बाइक ने तेजी तथा लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ताई सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा अंकुश को चोटें आई थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक एमके सिंह ने पीड़ित की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.