Bijnor News: सड़क हादसे में दो महिला व बच्चे सहित कई घायल
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: शुक्रवार को भागू वाला क्षेत्र में नहर के निकट बिरेंद्र की चक्की के पास एक सड़क हादसे में दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टाटा इंडिगो कार देहरादून से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही होंडा ऑरा कार ने टाटा इंडिगो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिला व एक बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पीछे से टक्कर लगने के बाद टाटा इंडिगो अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर की रेलिंग से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि हादसे में दो महिलाओं, एक बच्चे समेत कई लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलो को अस्पताल भिजवाया。 यह भी पढ़ें- हाईवे पर हुए हादसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.