Bijnor News: सड़क हादसे तीन घायल, एक की हालत नाजुक
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: रेहड़ बस स्टैंड के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर बुधवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मौहम्मद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी और भांजी भी चोटिल हुई हैं। दहलावाला निवासी मौहम्मद परवेज अपनी पत्नी निशात परवीन के साथ अपनी भांजी को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मानियावाला गाँव छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रेहड़ बस स्टैंड के पास प्रतीक्षालय के नज़दीक एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी निशात परवीन और भांजी को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया।घायल परवेज को उनके परिजनों ने उपचार के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.