Bijnor News: सड़क निर्माण में बाधा बने खंभे हटाने पर ग्रामीणों का हंगामा
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: चांदपुर के बास्टा-अहरौला मार्ग के निर्माण के दौरान गांव मानपुर में बिजली के तीन खंभों को हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने खंभे दूसरी जगह शिफ्ट करने का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। काफी समझाने के बाद भी बात नहीं बनी तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग की टीम ने खंभों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया। चांदपुर से बास्टा होते हुए अहरौला तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। गांवों में सीसी सड़क बनाई जा रही है। मानपुर में सड़क के एक हिस्से में निर्माण कार्य जारी है, जबकि दूसरी ओर से वाहनों की आवाजाही हो रही है। गन्ने से लदे वाहनों के निकलने के दौरान सड़क किनारे लगे तीन बिजली के खंभे परेशानी पैदा कर रहे थे। इसी को देखते हुए बिजली विभाग की टीम पीडब्ल्यूडी अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.