Bijnor News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, तीन गंभीर घायल
बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के धीवरपुरा रोड पर मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:53 बजे ग्राम सिकन्दरी निवासी धर्मवीर (28) पुत्र दलपत बाइक से जा रहे थे। धीवरपुरा रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सिकन्दरी निवासी संजीव (22) पुत्र हुकुम, कुलदीप (20) पुत्र पप्पू और ग्राम लदुपुरा निवासी सचिन (20) पुत्र वीर सिंह सवार थे, जो सिकन्दरी से ग्राम गन्धौर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Ara News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.