Bijnor News: सड़क दुर्घटना में थ्री व्हीलर चालक की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: परिवार की खुशियों और अपनों की उम्मीदों को संजोकर घर से निकले 52 वर्षीय प्रीतम को क्या पता था कि सोमवार की शाम उनके जीवन की आखिरी शाम साबित होगी। परिवार का पेट पालने के लिए थ्री व्हीलर चलाने वाले प्रीतम की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद निवासी प्रीतम थ्री व्हीलर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार की शाम वह रोजी-रोटी के सिलसिले में थ्री व्हीलर लेकर नगीना जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम लुहारवाली थाना बढ़ापुर के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उनके थ्री व्हीलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रीतम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने परिवार से उसका वह सहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.