बिजनौर, सितम्बर 11 -- Bijnor News: नजीबाबाद में कोतवाली देहात मार्ग पर सरवनपुर तिराहे के पास गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खाना खा रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत से दो घोड़े लेकर पिकअप गाड़ी से यह लोग अमृतसर जा रहे थे। रास्ते में पिकअप रोककर तीनों लोग हाईवे किनारे खाना खाने लगे, इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आई कार ने तीनों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पिकअप में सवार दो किशोर और घोड़े बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। यह भी पढ़ें- मातम में बदली मेले में जाने की खुशी 25 वर्षीय मनदीप सिंह, 42 वर्षीय अर्शदीप सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब, 35 वर्षीय गगनदीप सिंह निवासी पटियाला, 13 साल का प्रिंस पु...