बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: मोहल्ला शेखान निवासी शारिक शम्सी के दो होनहार बेटों एरिज शम्सी और अकदस शम्सी ने उत्तराखंड के नैनीताल के मोटाहल्दू में आयोजित इनफिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया है। टूर्नामेंट में दोनों भाइयों ने अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के सिंगल्स व डबल्स मुकाबलों में हिस्सा लिया। अंडर-13 डबल्स वर्ग में दोनों की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। आयोजकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। इस उपलब्धि पर पिता शारिक शम्सी ने कहा कि दोनों बेटों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...