बिजनौर, जुलाई 19 -- Bijnor News: यातायात सीओ के नेतृत्व में रविवार को यातायात पुलिस ने जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्य चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 83 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर छह वाहनों को सीज कर दिया गया।

अभियान के विवरण रविवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और पहचान छिपाने के लिए लगाई गई फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव में 25, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 15, फर्जी नंबर प्लेट वाले 24 तथा प्रेशर हॉर्न व हूटर लगे 13 वाहनों के चालान किए गए।

वाहनों की सीजिंग इसके अल...