बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: पांच दिन तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को रोककर मौके पर हेलमेट पहनाने की गांधीगिरी के बाद यातायात पुलिस ने सोमवार को सख्ती शुरू कर दी। पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 243 वाहनों के चालान किए। इससे दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार को जिलेभर में यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते मिले 243 लोगों को रोककर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट का इस्तेमाल जरूरी है। यातायात प्रभारी दरोगा रवि नैन ने कहा कि अब बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने दोपहिया...