Bijnor News: सख्ती: लापरवाही पर तीन चिकित्सा अधीक्षकों को नोटिस, स्टाफ को चेतावनी
बिजनौर, सितम्बर 30 -- Bijnor News: जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही अब भारी पड़ेगी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी। वहीं,आयुष्मान बीडीएम पोर्टल पर खराब प्रदर्शन मिलने पर स्योहारा, जलीलपुर और हल्दौर के चिकित्सा अधीक्षकों को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए। डीएम बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सख्त नजर आए। समीक्षा के दौरान अगस्त 2026 से रात के समय प्रसव नहीं होने और चिकित्सकों की संख्या के सापेक्ष प्रसव संख्या कम होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने महिला चिकित्सकों का रोस्टर तैयार कर 24 घंटे प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने और नोडल अधिकारियों को इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.