बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में बिजनौर प्रभारी संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव जाफर हसनैन उर्फ गुड्डू के बुखारा स्थित आवास पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि बिजनौर प्रभारी संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग ने की।कचहरी परिसर में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें...