Bijnor News: संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर 3.35 लाख रुपये की ठगी
बिजनौर, अगस्त 15 -- Bijnor News: संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर 3.35 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मंडावर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर जमाल निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जल निगम का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा। बाद में नियुक्ति के लिए और रकम मांगी गई। नौकरी की जानकारी करने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना मंडावर के ग्राम मुकीमपुर जमाल निवासी विनय कुमार पुत्र संतराम ने बताया कि 15 जुलाई 2025 को उसकी मुलाकात विक्रम नाम के व्यक्ति से हुई थी। विक्रम ने खुद को संविदा पर नौकरी लगवाने वाला बताते हुए कई लोगों की नौकरी लगवाने का दावा किया। विनय के अनुसार उसने अपने रिश्तेदार हेमराज और आनंद की नौकरी लगवाने के लिए विक्रम को उनके दस्तावेज दिए।
शिकायत और रकम का लेनदेन शिकायत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.