Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला किसान नेता का शव
बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: हल्दौर क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा के पास सोमवार को रेलवे लाइन पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त गांव चंदा नंगली मोहनपुर निवासी जितेंद्र (56) पुत्र मदनपाल के रूप में हुई है। जितेंद्र किसान नेता भी थे। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को रेलवे कर्मचारियों ने अम्हेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
परिवार में शोक शव मिलने की जानकारी पर मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.