Bijnor News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: ग्राम लेदरपुर में एक किशोरी की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर घुसे एक जहरीले जीव गोए के काटने से युवती की मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी दहशत का माहौल है। बताया गया कि ग्राम लेदरपुर निवासी मनी 16 वर्ष पुत्री मगन सिंह बुधवार को अपने घेर से लकड़ी लेकर घर आई थी। इसी दौरान अचानक घर में घुसे जहरीले जीव ने उसे काट लिया। काटने के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत गंभीर हो गई और उसने दम तोड़ दिया।किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.