Bijnor News: संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: स्योहारा,संवाददाता। संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में दस्तक अभियान का शुभारंभ अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टीमें घर-घर जाकर बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टीबी, कुपोषण तथा अन्य संचारी रोगों के संभावित लक्षणों की जानकारी एकत्र करेंगी। डॉ. स्नेही ने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जनसहभागिता और जागरूकता ही इन रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी लगन, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- दस्तक अभियान शुरू, अब घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, संचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.