बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: हाईवे पर रेहड़ बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश को लेकर डेढ़ माह पूर्व हुए संघर्ष के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला 23 जुलाई का है। गांव छतरीपट्टा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र कर्म सिंह के साथ नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना रेहड़ में अयान कुरैशी, नौशाद निवासी कस्बा रेहड़, काले निवासी मानियावाला थाना अफजलगढ़ सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।थानाध्यक्ष रेहड़ राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर चार आरोपी अयान कुरैशी, नौशाद, काले और वसीम निवासी कस्बा ...