बिजनौर, अक्टूबर 4 -- Bijnor News: काकरान वाटिका में किशोरी जू कृपा कथा समिति बिजनौर द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक चली इस संगीतमय कथा में पूरा परिसर वृंदावन धाम के रंग में रंगा नजर आया। कथा के मुख्य यजमान रविराज राणा ने सपरिवार व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन कर आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के मुख्य प्रसंग वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य यशोदा नंदन महाराज ने दूसरे दिन के मुख्य प्रसंगों में राजा परीक्षित जन्म, कलयुग आगमन, शमीक ऋषि के श्राप और शुकदेव जी के दिव्य आगमन की कथा का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को समझाते हुए कहा कि जब राजा परीक्षित को सात दिनों में मृत्यु का श्राप मिला, तो उन्होंने...