Bijnor News: श्री राधा कृष्ण मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकली
बिजनौर, अगस्त 5 -- Bijnor News: श्री राधा कृष्ण मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गई। 108 मंगल कलश धारी महिलाओं ने भगवान कृष्ण एवं राधा रानी के पारंपरिक जयकारों से निर्धारित मार्गो को राधा कृष्ण मय बना दिया। यात्रा का मार्ग में अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा स्वागत भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल बांके बिहारी लाल की जय, राधा कृष्ण भगवान की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय से गूंज उठा। निर्धारित मार्गो की परिक्रमा के बाद विशाल कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर पर ही पहुंच कर संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.