Bijnor News: श्रीराम ध्वज स्थापना के साथ रामलीला मंचन शुरू
बिजनौर, अक्टूबर 6 -- Bijnor News: श्री रामलीला मंडल नजीबाबाद की ओर से श्रीराम ध्वज यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। रामलीला मैदान में विधि-विधान से मंच पूजन और यज्ञ-हवन किया गया। श्रीराम ध्वज यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन से पंडित ब्रह्मानंद महाराज ने विधि-विधान से कराया। इस दौरान मंडल के संरक्षक साहू अक्षत अग्रवाल और मंत्री नरेंद्र शर्मा सहित पदाधिकारी, समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता, उद्योगपति अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, हरिओम सिंघल तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। यात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने के बाद पंडित ब्रह्मानंद महाराज के निर्देशन में यज्ञ-हवन कराया गया। शिवकुमार माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, आकाश नामदेव, राजीव मेहरा, अनंत अग्रवाल और संजीव वर्मा सहित पदाधिकारियों व कलाकारों ने पूर्णाहुति दी।कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.