बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: धामपुर। श्रीमद् हनुमत भक्ति प्रचार मंडल के संस्थापक एवं मार्गदर्शक स्वर्गीय राजेंद्र अरोड़ा का सप्तम स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान संस्था के संरक्षक जगदीश लाल अरोड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी रीतिका अरोड़ा रहे। पूजन कार्यक्रम आचार्य पंडित अश्वनी कुमार शर्मा ने संपादित कराया। कार्यक्रम में संकट मोचन श्री सिद्धेश्वर बालाजी धाम के संस्थापक एवं महंत राहुल अग्रवाल जी महाराज, हिंदू युवा वाहिनी के मुरादाबाद पूर्व मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह, आचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र भारद्वाज, सौरभ मित्तल, आचार्य पंडित पवन कौशिक जी महाराज, जितेंद्र मोहन कपूर आदि रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...