Bijnor News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद हर्षोल्लास से निकला रामडोल जुलूस
बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: श्रीराम सेवक मंडल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को नगर में रामडोल जुलूस हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ मंडी कोटला स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुआ। रामडोल जुलूस में भगवान श्रीगणेश, भारत माता, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और राम दरबार समेत विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में डोले पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती की गई। जुलूस शिवमूर्ति, शिव होलिका मंदिर, प्राचीन मंदिर, नेतराम मंदिर, मोहल्ला कटारमल तथा ब्रह्मचारी कुआं मंदिर आदि मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस को देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.