बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: श्री ओम क्लब की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान के साथ पूजन से किया गया।जिसकी पूजा अर्चना पंडित हिमांशु शर्मा ने सम्पन्न कराई। मधुर स्वर में सुंदरकाण्ड का गुणगान कर उपस्थित श्रद्वालुओं को भक्तिरस में सरोबर कर दिया। इसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न भजन गायकों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों के माध्यम से प्रांगण को भक्तिमय कर दिया गया। भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में आलोक अग्रवाल पिंटू, डॉक्टर शानू , राघव अग्रवाल, संजय अग्रवाल बढ़ापुरिया, सरिता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, वाणी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...