Bijnor News: शॉर्ट सर्किट से हलवाई की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: फूल बाग कॉलोनी स्थित एक हलवाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा फर्नीचर, डीप फ्रीजर, तख्त समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में दुकान स्वामी को हजारों रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान स्वामी सुभाष अग्रवाल के अनुसार वह शनिवार को दुकान खोलने के बाद दवाई लेने चले गए थे। इस दौरान दुकान में अचानक आग लगने की सूचना मिली। वह आनन फानन में मौके पर पहुंचें। उन्होंने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, किंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण दुकान में रखा काफी सामान पूरी तरह जल गया। दुकान स्वामी ने बताया कि आग में फर्नीचर, डीप फ्रीजर, तख्त त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.