Bijnor News: शिव-विवाह की भव्य झांकी व बारात ने बांधा समां, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गांव
बिजनौर, जुलाई 22 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव पैजनियां स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान शिव-विवाह की आकर्षक झांकी एवं भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथाव्यास पंडित शिवानंद भारद्वाज ने कथा में भगवान शिव के त्याग, करुणा और लोककल्याणकारी स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने और आत्मशुद्धि का माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, सेवा, संयम और सदाचार को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्रीमद्भागवत कथा में श्री शुकदेव और राजा परीक्षित के प्रसंगों का वर्णन बारात मंदिर परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.