Bijnor News: शिव भक्तों का 28वां जत्था अमरनाथ यात्रा को रवाना
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: शिव भक्तों का 28 वां जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। पंजाबी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म सभा शिव मंदिर के सत्संग भवन में श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, बुढ़लाड़ा (पंजाब) की धामपुर शाखा के संयोजन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित पवन कौशिक एवं आचार्य पंडित अश्वनी कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।इस अवसर पर धामपुर शुगर मिल के कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार पांडेय सहित कई गणमान्य नागरिकों को "समर्पित शिव भक्त" की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अमरनाथ यात्रा की महत्ता बताते हुए सुनील कुमार अग्रवाल 'पचरंगी' के समर्पण एवं सेवा कार्यों की सराहना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.