बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: काकरान वाटिका में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन हल्की-हल्की वर्षा के मध्य सुरम्य वातावरण में परम पूज्य योगेंद्र माधव भारद्वाज ने शिव-पार्वती विवाह का अत्यंत सुंदर वर्णन किया। उन्होंने पूरे महादेव की स्थापना, विवाह की रीतियों और कैलाश के दिव्य दृश्यों का जीवंत चित्रण कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। व्यास जी ने कहा कि परिवार में संस्कार और जीवन मूल्य बने रहें, इसके लिए हमें शिव-पार्वती के आदर्श दांपत्य जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भजनों पर भक्ति भाव से विभोर होकर पूरा पंडाल झूम उठा और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। कथा में मुख्य यजमान दुष्यंत कुमार ,अजय कुमार भटनागर एवं धर्मपत्नी उषा भटनागर तथा उनके पुत्र आशीष भटनागर, धर्मपत्नी ईशा भटनागर परिवार सहित उपस्थित रहे। सैकड़ों श्रद्धाल...